कुपवाड़ा 30 सितंबर : उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में चल रहे अभियान में दो घुसपैठिये मारे गये।
ट्विटर पर एक प्रवक्ता ने कहा “कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दिए गए एक खुफिया इनपुट के आधार पर, माचल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना तथा पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में, घुसपैठ करने वाले 2 आतंकवादी अब तक मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है,''
उन्होंने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल, चार एके मैगजीन, 90 राउंड, एक पाकिस्तानी पिस्तौल, एक थैली तथा 2,100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।
घुसपैठिये नियंत्रण रेखा के निचे से सुरंग बनाकर घुसने की फ़िराक में थे। लेकिन सुरक्षा बालो की मुस्तैदी से उन्हें मोके पर ही मार गिराया गया।

0 टिप्पणियाँ