इमाम-बारगाह, बडगाम में आधी रात को आग लगने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गये

 आग लगने का कारण संभवत: बिजली का शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

बडगाम, 14 अगस्त : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वूलिना इचगाम इलाके में आग लगने की घटना में कम से कम दो आवासीय घर तथा  एक इमाम-बारगाह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों के हवाले से, बताया कि आग इमाम बारगाह से लगी तथा तेजी से पास के दो अन्य घरों में फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप तीनों घर क्षतिग्रस्त हो गये  तथा  आग पर काबू पा लिया गया है। 

एक अधिकारी ने कहा कि दमकल गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में आग को अन्य घरो में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे इस घटना में भारी नुकसान हुआ। आग लगने का कारण संभवत: बिजली का शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। 

ज्वाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ