योजना, विकास एवं निगरानी विभाग ने आज एक अधिसूचना में यह बात कही
श्रीनगर, 17 अगस्त : जम्मू कश्मीर सरकार ने जनगणना 2021 के पूरा होने तक जिलों, तहसीलों, नगर पालिकाओं, कस्बों, राजस्व गांवों अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया है। इस संबंध में योजना, विकास तथा निगरानी विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है जनगणना नियम, 1990 के नियम 8 के खंड चार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा इस विषय पर जारी पूर्व अधिसूचनाओं को अधिग्रहण करते हुए, जम्मू कश्मीर के द्वारा जनगणना, 2021 के पूरा होने तक 01.01.2024 से पूरे जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिलों/तहसीलों, नगर पालिकाओं, कस्बों, राजस्व गांवों तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया है।


0 टिप्पणियाँ