3 अगस्त तक कोई बड़ी मौसमी गतिविधि नहीं

श्रीनगर, 30 जुलाई : मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "30 से 31 जुलाई तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 1 से 3 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुल मिलाकर 3 अगस्त तक कोई बड़ी मौसमी गतिविधि नहीं होगी।
मौसम विभाग

0 टिप्पणियाँ