
श्रीनगर 28 जुलाई : किश्तवाड़ की एक अदालत ने निजी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों को जम्मू-कश्मीर के जिले के मचैल स्थित पृथ्वी राज की भूमि पर कोई भी लैंडिंग ऑपरेशन करने से रोक दिया है।सिविल सबऑर्डिनेट जज सीनियर डिवीजन किश्तवाड़ एमए अल-नासिर ने पृथ्वी राज बनाम आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड तथा न्य मामले में सेवा प्रदाता कंपनियों आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड तथा हिमालयन हेली सर्विसेज पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। निजी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियां, जिन्हें मचैल यात्रा 2023 के लिए अनुबंध आवंटित किया गया है, वे उनकी सहमति के बिना या मुआवजे या किराए के रूप में कुछ भी भुगतान किए बिना मचैल में उनकी जमीन का जबरदस्ती हेलीपेड के रूप में उपयोग कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ये कंपनियां यात्रियों से भारी वाणिज्यिक शुल्क वसूल रही हैं।

0 टिप्पणियाँ