अमरनाथ यात्रा सुरक्षा काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने से डीएसपी सहित तीन अन्य घायल

घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है।


उधमपुर, 30 जून : शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर में बाली नाला के पास अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि कॉन्वॉय कमांडर का एक वाहन उधमपुर जिले में बाली नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में डीएसपी आईआर 24 बटालियन समेत चार लोग घायल हो गये। उन्होंने कहा, "घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ