बरामद किए गए सामान में एक एके-74, नौ मैगजीन, 468 राउंड (स्टील कोर तथा सामान्य राउंड का मिश्रण) तथा दो 7.62 एमएम पिस्टल शामिल हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद, पीआरओ डिफेंस ने कहा कि एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस की टुकड़ियों ने 14/15 जून 2023 की रात को कृष्णाघाटी सेक्टर, जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
"ऑपरेशन में एक हथियार, दो पाउच तथा दो रूकसाक बरामद किए गए। बरामद वस्तुओं में नौ मैगजीन तथा 438 राउंड के साथ एक एके -74 राइफल, चार मैगजीन के साथ दो पिस्टल तथा साठ राउंड, छह हथगोले, कपड़े और दवाएं शामिल हैं।"
उन्होंने कहा, "इस त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दी गई है, जिससे पुंछ जिले में शांति भंग होने की संभावना थी।"

0 टिप्पणियाँ