कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी: पुलिस

प्रारंभिक गोलीबारी में एक जवान घायल 

श्रीनगर, 27 जून : पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिणी कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह मुठभेड़ लगभग 5 घंटे चली मुठभेड़ की शुरुआत मे पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि हुवरा कुलगाम में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बलों की संयुक्त टीमों ने कल रात घेराबंदी तथा तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार तथा गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा मारे गए आतंकवादी की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। तलाशी जारी है आगे की जानकारी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ