श्रीनगर, 13 जून : कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा पुलिस तथा सेना के संयुक्त अभियान में दोनों मारे गए।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "कुपवाड़ा जिले के दोबनार मच्छल क्षेत्र (एलओसी) में सेना तथा कुपवाड़ा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो (02) आतंकवादियों को मार गिराया गया है।"
दोबनार, माछिल में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।


0 टिप्पणियाँ