गांदरबल, 15 मार्च; गांदरबल जिले के कंगन के थुने इलाके में आज एक सड़क हादसा हो गया इस हादसे में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह थुने इलाके के पास एक मालवाहन पलट गया। इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से 6 को बेहतर इलाज के लिए एसकेआईएमएस रेफर किया गया है।


0 टिप्पणियाँ