पुंछ में आग से पांच मवेशियों की मौत, घर जलकर हुआ खाक।

पुंछ, 10 मार्च; पुंछ की मंडी तहसील में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लगने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया और पांच मवेशी झुलस गये। मिली जानकारी के अनुसार मंडी के बेला में मोहम्मद शरीफ के तीन मंजिला मकान में रात के समय आग लग गयी, आग लगने के कारणों का अभी तत्काल पता नहीं चला है। हलाकि स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना  के प्रयासों से लोगों की जान बचा ली गई हे। घर में मौजूद तीन भैंसों और दो गायों की जलकर मौत हो गई और लाखों रुपये का सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ