श्रीनगर, 8 दिसम्बर : कश्मीर घाटी में गुरुवार को शून्य से नीचे के तापमान में मामूली कमी देखने को मिली, अनुमान लगाया जा रहा है कि दिनाँक 9 से दिनाँक13 दिसंबर तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज गुरुवार सुबह धुंध छाई रहेगी, लेकिन आज का तापमान श्रीनगर में साल के इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विभाग ने मीडिया को बताया कि श्रीनगर में पिछली रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात 5 दिसंबर को माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई।
पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रात के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम था और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
कोकेरनाग में पिछली रात के शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में पिछली रात के शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कुपवाड़ा शहर में तापमान पिछली रात के 3.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में पिछली रात के 6.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस , बटोटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस , कटरा में 8.0 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के बयांन के मुताबिक लद्दाख में लेह में शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया।
मौसम विभाग ने यह अहम जानकारी देते हुए बताया कि 12 और 13 दिसंबर की रात को जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी तट से टकराने की भी उम्मीद है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल में इसके प्रभाव के तहत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


0 टिप्पणियाँ