पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुरू किया ऑपरेशन
श्रीनगर, 01 नवंबर : दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बिजभेरा के सिमथन में एक तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे गोलीबारी शुरू हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की।
#Encounter has started at Semthan #Bijbehara area of #Anantnag. Police and security forces are on the job. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 1, 2022

0 टिप्पणियाँ