उधमपुर भेजी गई एनआईए की टीम

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार देर शाम एक "रहस्यमय विस्फोट" में दो लोग घायल हो गए।

उधमपुर, 29 सितंबर: उधमपुर विस्फोट मामले में दो लोगों के घायल होने की घटना को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर भेजा गया है।

टीम द्वारा स्थानीय पुलिस से विस्फोट के संबंध में सभी दस्तावेजों का प्रभार लेने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार देर शाम एक "रहस्यमय विस्फोट" में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि डोमेल चौक में एक खड़ी बस में रहस्यमय विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान उधमपुर में इस तरह का यह दूसरा विस्फोट है।''

रिपोर्ट के अनुसार, बस एक पेट्रोल पंप के पास खली खड़ी थी जब उसमे विस्फोट हुआ। बस क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

#Blast #Udhampur #UdhampurBlast #JammuAndKashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ