जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो बसों में हुए धमाके


उधमपुर, 29 सितम्बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधमपुर के डीआईजी सुलेमान चौधरी ने कहा, "विस्फोट रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पास में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।" -रियासी रेंज।


एक धमाका बुधवार की रात डोमेल चौक में पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली बस में हुआ, जबकि दूसरा गुरुवार की सुबह दूसरी बस में हुआ। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुँच गए है। विस्फोट का एक कथित सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ