जम्मू, 18 अगस्त : जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक अरनिया सेक्टर में एक हथियार बरामदगी अभियान के दौरान पुलिस की राइफल छीनने और पुलिस पर गोलियां चलाने के दौरान हुए मुठभेड़ में जेल में बंद एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी केएनओ को बताया कि एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला कि पाकिस्तान का एक आतंकवादी, जो इस समय जम्मू की जेल में था, पूंछ-ताछ से पता चला की वह अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ड्रोन की मदत से हथियार, गोला-बारूद मंगवा कर आतंकवादी हैंडलर के रूप में काम कर रहा था। जिसके बाद उसे ले जाकर उसके द्वारा बताये गए स्थान से हथियार बरामदगी अभियान शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान आतंकवादी ने एक पोलिस वाले का हथियार छीन कर भागने की कोशिस की, साथ ही उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। जिससे जवाबी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गयी।
इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल सहित पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम उर्फ जहांगीर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ घायल आतंकवादी ने दम तोड़ दिया।
इस बीच, पुलिस ने एक बयान में कहा कि जम्मू के एक आरोपी ने खुलासा किया था कि एक पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद अली हुसैन ड्रोन की घुसपैठ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा वह लश्कर और अल बद्र का मुख्य संचालक है।
बयान में कहा गया है कि उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे बाद में पुलिस रिमांड पर लिया गया। निरंतर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अरनिया सेक्टर में हथियार गिराने के मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की और दो स्थानों का भी खुलासा किया जहां ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार और गोला-बारूद छुपाए गए थे।
“हथियार बरामद करने के लिए, संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस टीम एक के बाद एक दोनों मौके पर गई। हालांकि पहले स्थान पर कोई बरामदगी नहीं हुई थी, लेकिन दूसरे स्थान पर टोफ गांव में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक पैकेट बरामद किया गया था।
एडीजीपी ने कहा, 'जब पैकेट खोला जा रहा था, तभी आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया तथा उसकी सर्विस राइफल छीन ली। उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और मौके से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे घायल पुलिस अधिकारी के साथ जीएमसी जम्मू ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि घायल आतंकवादी ने बाद में दम तोड़ दिया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते की मदद से गिराए गए पैकेट की जांच की जा रही है तथा उक्त घटना की भी आगे की जांच जारी है।
#Jammu

0 टिप्पणियाँ