पहलगाम में आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस खांई में गिरी, कई जवानों के मारे जाने की आशंका

पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, बचाव अभियान जारी है, और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

श्रीनगर, 16 अगस्त (आईएएनएस): दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को जवानों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आईटीबीपी के कई जवानों के मारे जाने की आशंका है।

समाचार एजेंसी केएनओ ने बताया कि यात्रा ड्यूटी पर गए जवानों को ले जा रही बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा बचाव अभियान जारी है, और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

#Kashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ