शोपियां में किराए के निजी वाहन में विस्फोट, तीन जवान घायल

विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है: आईजीपी कश्मीर


श्रीनगर, 2 जून: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सेडो इलाके में गुरुवार को किराए के एक निजी वाहन में हुए विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए।

एक पुलिस प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि विस्फोट वाहन के अंदर लगे ग्रेनेड या आईईडी के कारण हुआ या बैटरी में खराबी के कारण घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी केएनओ ने 15 गढ़वाल के तीन घायल जवानों की पहचान अजब सिंह, परवीन सिंह और पवन रावत के रूप में की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों को पहले जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां से उन्हें बाद में 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में स्थानांतरित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ