श्रीनगर 11 मई: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सालिंदर वन क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
बांदीपोरा एनकाउंटर अपडेट: 01 आतंकवादी मारा गया। 01 एके राइफल, 03 मैगजीन बरामद, मारा गया आतंकवादी नए घुसपैठ वाले आतंकी समूह का हिस्सा था। अन्य 02 आतंकवादियों की तलाश जारी: आईजीपी कश्मीर
#BandiporaEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. 01 AK rifle, 03 magazines recovered. The killed terrorist was a part of newly infiltrated #terror group. Search for other 02 terrorists is in progress: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/t7XnDwgaTK
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 11, 2022
माना जाता है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्यवाही स्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गयी।
#Kashmir #Bandipora


0 टिप्पणियाँ