कश्मीर में दो मुठभेड़ों में लश्कर के चार आतंकवादी मारे गए: पुलिस

मारे गए टीवी अदाकारा अमरीन भट के हत्यारे


श्रीनगर 27 मई: पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके और श्रीनगर के सौरा में शुक्रवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर के चार आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो नए भर्ती किए गए आतंकवादियों की पहचान हफरू चदूरा बडगाम के शाहिद मुश्ताक भट और हकरीपोरा पुलवामा के फरहान हबीब के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों ने लश्कर कमांडर लतीफ के निर्देश पर बुधवार को टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या कर दी थी।

"दोनों मारे गए, नए शामिल हुए स्थानीय आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी हफरू चदूरा बडगाम तथा फरहान हबीब निवासी हरकीपोरा पुलवामा के रूप में हुई ह। इन्होने ही लश्कर कमांडर लतीफ़ के कहने पर टीवी आर्टिस्ट की हत्या की थी। 

पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां, ट्रेंज़ के निवासी शाकिर अहमद वाजा और आफरीन आफताब मलिक के रूप में पहचाने जाने वाले लश्कर के दो और आतंकवादियों को सौरा श्रीनगर में एक और मुठभेड़ में मार गिराया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, "श्रीनगर एनकाउंटर अपडेट: लश्कर के दो मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर अहमद वज़ा और आफताब मालिक जो की दोनों ही शोपियन के रहने वाले थे तथा दोनों ही 'C कैटागरी के आतंकवादी थे। दोनों के पास से हथियार गोला बारूद बरामद हुआ।" 

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद आज तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के बाद जारी एक बयान में, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश के 3 और लश्कर के 7 सहित 10 आतंकवादी मारे गए। आईजीपी कश्मीर ने कहा, "दिवंगत अंबरीन भट की हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझाया गया।"

#Kashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ