श्रीनगर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

रिपोर्टों में कहा गया है कि गिरफ्तारियां श्रीनगर के छानपोरा इलाके से की गईं।

श्रीनगर, 23 मई : श्रीनगर में पुलिस ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा संगठन के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने आईजीपी कश्मीर के हवाले से कहा, “श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के 2 स्थानीय हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और 1 साइलेंसर सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद। मामला दर्ज किया गया। जांच चल रही है। यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।"

रिपोर्टों में कहा गया है कि गिरफ्तारियां श्रीनगर के छानपोरा इलाके से की गईं।

#Kashmir #Srinagar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ