सोपोर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के डाउनटाउन इलाके में मंगलवार शाम आग लगने की घटना में तीन मंजिला एलआईसी की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत की तीसरी मंजिल में रहस्यमय तरीके से आग लग गई और तेजी से अन्य मंजिलों में फैल गई जिससे पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा।
हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है की आग में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। इमारत में कई कार्यालय, बैंक और शोरूम हैं जिनमें एलआईसी कार्यालय, जियो मोबाइल नेटवर्क कार्यालय, आईसीआईसीआई बीमा कार्यालय और अन्य निजी कार्यालय शामिल हैं।
#Kashmir #Sopore


0 टिप्पणियाँ