घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने अरनिया और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया।
श्रीनगर, 14 मई: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसके जवानों ने जम्मू के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं, जिससे वह पीछे हट गया।
समाचार एजेंसी जीएनएस ने बीएसएफ के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा “बीएसएफ के जवानों ने आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह करीब 4:45 बजे एक ड्रोन देखा। सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं और ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस चला गया।"
घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने अरनिया और उसके आसपास तलाशी अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी चल रही थी।
#Kashmir #Arnia #Jammu


0 टिप्पणियाँ