पुलवामा मुठभेड़ में अल-बद्र के दो आतंकवादी मारे गए: पुलिस

 गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले में शामिल थे: आईजीपी कश्मीर

श्रीनगर, 27 अप्रैल: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार तड़के एक उग्रवाद विरोधी अभियान में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले में शामिल अल-बद्र के दो आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर, 27 अप्रैल: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार तड़के एक उग्रवाद विरोधी अभियान में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले में शामिल अल-बद्र के दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अल बद्र संगठन के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए जिनकी पहचान एजाज हाफिज तथा शहीद अयूब के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि उनके पास से दो एके राइफलें बरामद की गई हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईजीपी कश्मीर के हवाले से ट्विटर पर कहा, "वे मार्च-अप्रैल 2022 के महीने में पुलवामा में बाहरी मजदूरों पर हमलों में शामिल थे।"

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हो गया है।

#Kashmir #Pulwama 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ