सीआरपीएफ ने सोपोर में किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

 सोपोर, 25 अप्रैल: सीआरपीएफ की 179 बटालियन द्वारा सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के चिंकीपोरा इलाके में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का उद्घाटन बटालियन के कमांडेंट रबीश कुमार सिंह ने किया, शिविर के दौरान अन्य अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

शिविर के दौरान सीआरपीएफ और सिविल डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा जांच के अलावा परामर्श और दवाएं वितरित की गईं।

कमांडेंट रबीश कुमार ने कहा कि इससे पहले 179 बटालियन सीआरपीएफ ने सोपोर शहर के भीतर कई नागरिकों की बेहतरी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए है। सोपोर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 300 जरूरतमंद और गरीब परिवारों को मुफ्त सैनिटाइज़र, मास्क, के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की हैं।

उन्होंने स्थानीय जनता को यह भी आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ हमेशा कश्मीरी लोगों की मदद करता रहा है और समाज की शांति, समृद्धि और विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी स्थानीय जनता के लाभ के लिए इस तरह के नागरिक कार्यक्रम का संचालन करना जारी रखेंगे।

#Sopore #CRPF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ