श्रीनगर : पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के पाहू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।
#PulwamaEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 03), affiliated with #proscribed #terror outfit LeT. Search #operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/jjv8K8JqFf
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) April 24, 2022
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी के जबाबी कार्यवाही में तीन आतंकवादी मारे गए, उनकी पहचान और समूह संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।
#Pulwama

0 टिप्पणियाँ