श्रीनगर के बटमालू में पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली


श्रीनगर, 28 फरवरी : श्रीनगर के बटमालू इलाके में सोमवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के एक पुलिस निरीक्षक को गोली मार कर घायल कर दिया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने धोबी मोहल्ला के शेख अब्दुल्ला के बेटे इंस्पेक्टर शेख फिरदौस के गले में उस समय गोली मार दी, जब वह मस्जिद से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इंस्पेक्टर शेख फिरदौस के गले में गोली लगने से वह घायल हो गए है, पर उनकी हालत अभी स्थिर है।

#Srinagar #Batamaloo

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ