मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत

 श्रीनगर, 22 फरवरी 22 : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रावलपोरा रंगरेथ के वानबल इलाके के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। 


समाचार एजेंसी जीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कहा गया कि लोलाब कुपवाड़ा के गुलाम अहमद खटाना का बेटा जाकिर अहमद खटाना रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई जिससे उसे टक्कर लगी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे में यह ऐसी दूसरी घटना है इससे पहले सोमवार की सुबह बडगाम रेलवे सेक्शन पर चलती ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

#Budgam #Kashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ