जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह दी जानकारी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के किलबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
#ShopianEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 02, both local terrorists of #terror outfit LeT/TRF). #Incriminating materials including arms and ammunition recovered. Search going on.Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/u9UtwO78ml
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 22, 2022
उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल इलाके की तलाशी कर रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, उन्होंने कहा कि कार्रवाही के दौरान अभी तक दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों का सम्बन्ध किस संगठन से है तत्काल पता नहीं चल पाया है, पता लगाया जा रहा है।
#Kashmir #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ